ITR Filing Date 2024 : ITR भरने से पहले जाने ये फायदे

Table of Contents

ITR Filing Date 2024 : ITR भरने से पहले जाने ये फायदे

इनकम टैक्स भरने का समय आ चुका है और जुलाई की ये आखिरी डेट है। अगर इससे पहले आईटीआर फाइल नहीं किया तो आयकर दाता को पेनल्टी के साथ-साथ आईटीआर भरना पड़ेगा। हालांकि कभी-कभी आईटीआर फाइल करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया जाता है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है। आईटीआर को अपने समय से पहले फाइल करना जरूरी है नहीं तो यह आपको महंगा पड़ सकता है। 

आपको बता दें जुलाई की इस डेट के पास आयकर विभाग की वेबसाइट पर ट्रैफिक काफी ज्यादा बढ़ जाता है जिसके कारण आईटीआर फाइल करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस काम को जितना समय से पहले कर लिया जाए उतना ही अच्छा है, क्योंकि एक दिन की देरी भी आपका काफी नुकसान करवा सकती है। तो ITR Filing Date 2024 को ध्यान में रखते हुए समय से आईटीआर फाइल कर ले। 

ये है लास्ट डेट ITR भरने की

आपको बता दें कि ITR हर साल जुलाई में फाइल किया जाता है। आईटीआर फाइल करने की डेट 31 जुलाई होती है, लेकिन हम आपको सलाह देंगे, कि आप अपना आईटीआर 20 जुलाई से पहले ही फाइल कर दें। क्योंकि 20 जुलाई के बाद आईटीआई फाइल बहुत ज्यादा लोग करते हैं। जिसकी वजह से वेबसाइट कभी-कभी अच्छे से काम नहीं करती है और आईटीआर फाइल करने में काफी दिक्कत है होती है। तो अगर आप आईटीआर फाइल करने में एक दिन भी लेट हो गए तो आपको पेनल्टी के साथ आइटीआर फाइल करना पड़ेगा।

क्या आपको भी मिल सकता है Pradhan Mantri Mudra Loan? जानिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है और कैसे इसके लिए अप्लाई करे

आयकर रिटर्न (ITR) भरने के कई फायदे होते हैं –

1.कानूनी अनिवार्यता – 

itr filing date 2024

यदि आपकी आय टैक्स के योग्य है, तो ITR भरना कानूनी रूप से जरुरी है। इससे आप कानूनी कारवाहियों से बच सकते हैं।

2.ऋण प्राप्ति में सहूलियत – 

itr filing date 2024

यदि आप किसी भी प्रकार का ऋण जैसे होम लोन, कार लोन आदि लेना चाहते हैं, तो बैंक और वित्तीय संस्थान आपके ITR की जांच करते हैं। इससे उन्हें आपकी आय और टैक्स देने की क्षमता का पता चलता है।

3.वीज़ा प्रक्रिया में सहूलियत – 

itr filing date 2024

विदेश यात्रा के लिए वीज़ा आवेदन करते समय कई देशों के दूतावास आपके ITR की कॉपी मांगते हैं। जिससे वे आपकी वित्तीय स्थिति की पुष्टि कर सके।

4.टैक्स रिफंड प्राप्त करना – 

यदि आपने वित्तीय वर्ष के दौरान अधिक टैक्स जमा किया है, तो ITR फाइल करने पर आप टैक्स रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

5.कर चोरी से बचाव – 

itr filing date 2024

ITR भरने से आप कर चोरी के आरोपों से बच सकते हैं और आपकी वित्तीय गतिविधियों में पारदर्शिता बनी रहती है।

6.दूसरे देश की नागरिकता मिलने में मदद – 

itr filing date 2024

यदि आप किसी अन्य देश में स्थायी निवास के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपका ITR आपकी वित्तीय स्थिरता और कर भुगतान की क्षमता को प्रमाणित करता है।

ITR भरने से न केवल आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होता है, बल्कि यह आपको कानूनी और वित्तीय मज़बूती भी प्रदान करता है।

कौन कौन ITR भर सकता है

आयकर रिटर्न (ITR) विभिन्न प्रकार के लोग और संस्थाएं भर सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं –

1. जो लोग नौकरी करते हैं और उनकी आय एक निश्चित सीमा से अधिक है।

2. जो लोग व्यवसाय या पेशे से कमाई करते हैं।

3. फ्रीलांसर और कंसल्टेंट्स

4. पेंशन से आय प्राप्त करने वाले लोग।

5. HUF परिवार भी अपनी आय का विवरण देने के लिए ITR फाइल कर सकते हैं।

6. सभी प्रकार की कंपनियां, चाहे वे प्राइवेट लिमिटेड हों या पब्लिक लिमिटेड हों, सब ITR फाइल कर सकती हैं।

7. साझेदारी फर्में और LLPs (लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप) ITR फाइल कर सकती हैं।

8. सहकारी समितियां अपनी आय का विवरण देने के लिए ITR फाइल कर सकती हैं।

9. ट्रस्ट, एनजीओ और गैर-सरकारी संगठन भी ITR फाइल कर सकते हैं।

10. हाउस प्रॉपर्टी में किराए से आय प्राप्त करने वाले लोग।

11. शेयर बाजार, संपत्ति की बिक्री आदि से आय प्राप्त करने वाले लोग।

12. ब्याज, डिविडेंड, उपहार आदि से आय करने वाले लोग 

13. जो लोग विदेश से आय प्राप्त करते हैं या विदेश में निवेश करते हैं।

कितना ITR भरना होगा आपको ?

itr filing date 2024

आईटीआर फाइल करना उन सभी के लिए जरूरी होता है जिनकी आय तय की गयी सीमा से अधिक होती है, चाहे वह किसी भी स्रोत से हो। यह न केवल कानूनन आवश्यक है, बल्कि वित्तीय स्थिरता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी महत्वपूर्ण है।

इनकम टैक्स में 2 कर प्रणाली है, नई और पुरानी कर प्रणाली, आप किस प्रणाली के अनुसार टैक्स भरते है या भरना चाहते है इस बारे में अपने अकाउंटेंट से सलाह जरूर ले। नीचे हमने नयी और पुरानी टैक्स प्रणाली का डाटा शेयर किया है। तो इस आधार पर भी आप अपने लिए समझ सकते है।   

Digital Banking 2024 : जानें डिजिटल बैंकिंग फायदे समय, सुविधा, और सुरक्षा

नई और पुरानी कर प्रणाली (2024) में अंतर 

नई कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)   कर दर (%)

0 – 2,50,000  कोई कर नहीं

2,50,001 – 5,00,000  5%

5,00,001 – 7,50,000  10%

7,50,001 – 10,00,000  15%

10,00,001 – 12,50,000  20%

12,50,001 – 15,00,000  25%

15,00,001 से अधिक 30%

नोट – नई कर प्रणाली में, 7 लाख रुपये तक की कुल आय पर कोई कर नहीं है, क्योंकि 7 लाख रुपये तक की आय पर ₹25,000 की छूट मिलती है।

पुरानी कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)कर दर (%)

0 – 2,50,000 कोई कर नहीं

2,50,001 – 5,00,000  5%

5,00,001 – 10,00,000  20%

10,00,001 से अधिक 30%

Also Read: Apple iPhone 16 सीरीज में AI के नए फीचर्स, क्या है इसमें ख़ास?

कटौती और छूट

पुरानी कर प्रणाली में धारा 80C, 80D, HRA, LTA आदि के तहत कई कटौती और छूट मिलती हैं।

नई कर प्रणाली में बहुत कम कटौती और छूट मिलती हैं। अधिकतर कटौती और छूट उपलब्ध नहीं हैं।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए (60 से 80 वर्ष) की तुलना

पुरानी कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)कर दर (%)

0 – 3,00,000  कोई कर नहीं

3,00,001 – 5,00,000  5%

5,00,001 – 10,00,000  20%

10,00,001 से अधिक 30%

नई कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)      कर दर (%)

0 – 2,50,000   कोई कर नहीं

2,50,001 – 5,00,000  5%

5,00,001 – 7,50,000  10%

7,50,001 – 10,00,000  15%

10,00,001 – 12,50,000  20%

12,50,001 – 15,00,000  25%

15,00,001 से अधिक 30%

सुपर सीनियर नागरिकों के लिए (80 वर्ष से अधिक) की तुलना

पुरानी कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)कर दर (%)

0 – 5,00,000  कोई कर नहीं

5,00,001 – 10,00,000  20%

10,00,001 से अधिक 30%

नई कर प्रणाली (2024)

आय सीमा (₹)कर दर (%)

0 – 2,50,000  कोई कर नहीं

2,50,001 – 5,00,0005%

5,00,001 – 7,50,00010%

7,50,001 – 10,00,00015%

10,00,001 – 12,50,00020%

12,50,001 – 15,00,00025%

15,00,001 से अधिक 30%

नई कर प्रणाली में 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं है। पुरानी कर प्रणाली में कई कटौती और छूट मिलती हैं, जबकि नई कर प्रणाली में बहुत कम छूट और कटौती मिलती हैं। कर स्लैब और दरें दोनों प्रणालियों में अलग-अलग हैं। इस जानकारी के आधार पर आप अपनी आय और वित्तीय स्थिति के अनुसार सही कर प्रणाली का चयन कर सकते है और समय से अपना ITR फाइल कर सकते है।

Read More :- HindiHunt.com

FAQ  

1. हम 2024 में आईटीआर कब भर सकते हैं?

अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 तक 

2. 24-25 के लिए आईटीआर कब दाखिल करें?

1 अप्रैल 2024 से लेकर अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 तक 

3. अगर मैं आईटीआर फाइल नहीं करता तो क्या होगा?

तो आपको दंड के साथ साथ ब्याज शुल्क और लाभों के संभावित नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

2 thoughts on “ITR Filing Date 2024 : ITR भरने से पहले जाने ये फायदे”

Leave a Comment